Home Kurukshetra News फिमेल सुपरवाईजर की परीक्षा को लेकर धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

फिमेल सुपरवाईजर की परीक्षा को लेकर धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,14 जनवरी। जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की फिमेल सुपरवाईजर की परीक्षा का आयोजन 16 व 17 जनवरी 2021 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा 16 व 17 जनवरी 2021 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी।

जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षाओं का सुचारु रुप से संचालन करवाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 16 व 17 जनवरी 2021 को सांय 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीने भी बंद रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाया जा सके। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन आजजिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि फिमेल सुपरवाईजर परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा अधीक्षकों, डयूटी मैजिस्टे्रट व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। सभी सम्बन्धित अधिकारी निश्चित तिथि और समय पर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?