कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार परीक्षा शाखा ने यूजी ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि यूजी कोर्सिज नाॅन सीबीसीएस परीक्षाएं 22 फरवरी से होंगी। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाली परीक्षाओं में बीए एंड आॅनर्स सब्सिड्री प्रथम, तृतीय व पांचवे सेमेस्टर, बीएससी प्रथम, तृतीय व पांचवे सेमेस्टर, बीकाॅम प्रथम, तृतीय व पांचवे, बीए आॅनर्स प्रथम, तृतीय व पांचवे सेमेस्टर, बीएससी के फैशन डिजाइनिंग, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन, बेचलर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बेचलर आॅफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन, इंफोरमेशन टेक्नालाजी व टूरिज्म मैनेजेमेंट के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर शामिल है। डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि बेचलर आॅफ फैशन एंड अपरिल प्रथम, तृतीय व पांचवे सेमेस्टर व बीएससी फैशन एंड टेक्सटाईल डिजाइन प्रथम, तृतीय व पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।