Home Chandigarh किसानों के मुद्दे का संज्ञान लेना सरकार की जिम्मेदारी, जल्द समाधान निकाले- हुड्डा

किसानों के मुद्दे का संज्ञान लेना सरकार की जिम्मेदारी, जल्द समाधान निकाले- हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ 
। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि किसानों के मुद्दे का संज्ञान लेना सरकार की जिम्मेदारी और उसे जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना चाहिए। क्योंकि आदोलनरत किसानों की मांगे पूरी तरह जायज है। कांग्रेस स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक सी2 फार्मूले के तहत एमएसपी और एमएसपी की गारंटी की पक्षधर है। पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में भी इसका जिक्र किया गया था और पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भी इसकी सिफारिश की गई है। फसलों का उचित मूल्य देकर ही खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।

अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसानों की मांग कई साल पुरानी है। खुद बीजेपी ने एमएसपी का वादा करके किसान आंदोलन को खत्म करवाया था। लेकिन अब किसान सरकार को वही वादा याद दिला रहे हैं। बीजेपी ने एमएसपी देने का वादा करके किसानों की आय डबल करने का एलान किया था। लेकिन वो अपने वादे को भूल गई और आय डबल करने की बजाए खेती की लागत को कई गुना बढ़ा दिया।

हुड्डा ने कहा कि सरकार की बात मानते हुए किसान बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली जाने को भी राजी हो गए हैं। फिर भी उनको दिल्ली जाने से रोका जा रहा है, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। प्रजातंत्र में सभी को शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?