Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर बनाने की मांग लम्बे समय से की जा रही हैअम्बाला से पहले कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर का रखा गया था प्रस्ताव

कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर बनाने की मांग लम्बे समय से की जा रही हैअम्बाला से पहले कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर का रखा गया था प्रस्ताव

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर की मांग संस्थाओं ने भी रखी थी

एनडी हिन्दुस्तान


कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का विभिन्न क्षेत्रों में चाहे विकास हुआ हो लेकिन कुरुक्षेत्र में बैंक स्क्वायर बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जानकारों के अनुसार कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन द्वारा इस मांग को अनुमति के लिए राज्य सरकार के पास भी भेजा गया था लेकिन अभी तक भी लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। हालांकि पड़ोसी जिला अम्बाला में बैंक स्क्वायर की योजना पर काम भी हो चुका है। कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी, नगर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला का कहना है कि कुरुक्षेत्र के मध्य स्थित खाली पड़ी जमीन पर अगर इस योजना पर काम होता है तो नगरवासियों बहुत लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के पुरानी तहसील क्षेत्र को स्क्वेयर मार्किट बनाने की मांग को लेकर विभिन्न मंचों एवं नगर सुधार बैठकों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष यह मांग कई बार रखी जा चुकी है। सिंगला ने बताया कि पड़ोसी शहर अम्बाला में इस प्रोजेक्ट पर काम भी हो चूका है जबकि कुरुक्षेत्र में यह मांग वर्षों से लटकी हुई है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, वी विद यू, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, प्रेरणा एवं फिनिक्स क्लब इत्यादि संस्थाओं द्वारा मांग रखे जाने पर कुरुक्षेत्र के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भी बीते वर्षों में इस पर स्वीकृति प्रदान करते हुए बैंक स्क्वेयर पर जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। सिंगला ने बताया कि तत्कालीन उपायुक्त सुमेधा कटारिया द्वारा भी इस बैंक स्क्वेयर परियोजना बारे विस्तृत रिपोर्ट बना कर राज्य सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी थी। उन्होंने बताया कि अगर बैंक स्क्वेयर बनता है तो सभी बैंक एक जगह पर एकत्रित हो जाने से रेलवे रोड़ तथा अन्य क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी बैंक एक जगह पर होंगे। व्यापारियों को भी सभी सुविधाएं एक जगह पर मिल जाएंगी। सिंगला ने कहा कि कुरुक्षेत्र का पुरानी तहसील क्षेत्र नगर के मध्य होने के साथ यहां से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य आवागमन की सुविधाएं निकट हैं। इससे गांव कस्बों के ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों को आने जाने में सुविधा होगी। सिंगला ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनकी संस्थाओं की ओर से मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है और पूर्व राज्य मंत्री से मिलकर बैंक स्क्वेयर योजना को एक बार फिर उनके सामने रखा जाएगा ताकि कुरुक्षेत्र के लोगों का सपना साकार हो सके। कुरुक्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं की इच्छा है कि अम्बाला की भांति कुरुक्षेत्र में इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू हो। उल्लेखनीय है कि में  बैंक स्क्वायर योजना का काम अम्बाला में हो चुका है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?