एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। श्री केशव किशोरी सेवा समिति की ओर से छछरौली स्थित बालकुंज में 37 बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य के लिए प्रिंसिपल मोना चौहान व सुपरिटेंडेंट बलविंद्र सिंह ने समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति प्रधान विजय मेहता, उप प्रधान विकास कौरा व सचिव सुरेंद्र लूथरा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी समिति की ओर से निःस्वार्थ भाव से जनसेवा कार्य किए जाएंगे।
प्रधान विजय मेहता ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के बराबर है। निःस्वार्स्थ भाव से किसी की मदद करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी को ध्यान में रखकर समिति सदस्यों की ओर से बालकंुज में बच्चों को गर्म लोवर व इनर वितरित किए गए। समिति का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है। इससे पूर्व भी समिति सदस्य सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंदों की मदद कर चुके है। लोगोें की मदद के लिए समिति सदस्य स्वयं चंदा एकत्रित करते है।