एनडी हिन्दुस्तान
अम्बाला । एक्स पुलिस ऑफिसर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक मीटिंग कार्यालय पुलिस लाइन अंबाला शहर में प्रधान अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा हरियाणा सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों की आयु 65, 70, 75 ,80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः पांच प्रतिशत की पेंशन में बढ़ोतरी पंजाब व हिमाचल सरकार की तर्ज पर लागू की जाए तथा मेडिकल भत्ता 3000 रुपये किया जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड भी जल्द शुरू किए जाएं जोकि काफी समय से लम्बित पड़े हैं ताकि उन्हें समय पर उपचार का लाभ प्राप्त हो सके। मीटिंग में सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। मीटिंग का समापन चायपान से हुआ। इस मीटिंग में वीरेन्द्र कुमार रिटायर्ड डीएसपी, राजेन्द्र कौशिक पूर्व प्रधान, गुलजार सिंह, बलविन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, तरसेम लाल रिटायर्ड इंस्पेक्टर, राजपाल सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी, वेद प्रकाश, कुलदीप चन्द, ओम प्रकाश सिंह उपप्रधान, मदन सिंह राणा कैशियर, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह, देशराज सिंह, रामचन्द्र, अशोक कुमार शर्मा, महेश दास, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, चन्द्र पाल सिंह, जगन्नाथ आदि सदस्यों ने भाग लिया।