रामकरण अखाड़े में हवन यज्ञ के साथ की शुरुआत
युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर भी किया मंथन
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। चमारिया रोड स्थित रामकरण अखाड़े में बसंत पंचमी के अवसर पर जाट रेजीमेंट के पहलवानों ने अपना चौथा मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस बारे में जानकारी देते हुए रामकरण अखाड़ा के संचालक एवं राष्ट्रीय पहलवान कैप्टन रामकरण ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व हवन यज्ञ करके व झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में युवाओं में फैल रही नशे जैसी बीमारी व सामाजिक बुराईयों को लेकर भी मंथन किया गया। युवाओं को नशे से कैसे बचा जाए इस पर भी विचार-विमर्श कर फैसला लिया गया कि सभी समाज में फैल रही बुराईयों को दूर करने को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। कैप्टन रामकरण ने बताया कि मिलन समारोह हर साल दिग्गज पहलवान इकट्ठे होते हैं और अपने अनुभवों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज की बुराई को खत्म करने व समाज को आगे ले जाने का है।
इससे पहले यह समारोह बहादुरगढ़, झज्जर, दादरी व अब रोहतक में किया गया है। सभी पहलवान आपस में मिलकर खुशी महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर रामफल, सूबेदार करण सिंह कुंडू, कृष्ण पहलवान हिंद केसरी भापडोदा, सूबेदार कदम, सूबेदार दयानंद, सूबेदार बलमत, सूबेदार कृष्ण, सूबेदार चंद्र फुल, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश बादल, सूबेदार मेजर धर्मवीर, रविंद्र, सूबेदार मेजर सुखबीर, हवलदार नरेंद्र, हवलदार पवन कुमार, हवलदार हरीश, हवलदार कृष्ण, संजय मोखरा, हवलदार सोमबीर, हवलदार अशोक, कैप्टन जगबीर, हवलदार कुलदीप, हवलदार सुरेंद्र, सूबेदार मेजर बलराज व छंगा पहलवान बहादुरगढ़ मौजूद रहे।