Home haryana एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक

एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीजीएचएस भारत सरकार ने केरला कोची में एलएनजेपी को दिया प्रथम पुरस्कार, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने प्राप्त किया अवार्ड

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन एवं निदेशक डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र के ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक होने का खिताब मिला है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ तमाम आला अधिकारियों ने सीएमओ एवं ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि डीजीएचएस भारत सरकार की तरफ से कोची केरला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीजीएचएस भारत सरकार के अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र ब्लड बैंक को हरियाणा में सबसे सराहनीय कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से केरला के कोची में यह पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 33 राजकीय ब्लड बैंक है, इनमें कुरुक्षेत्र एलएनजेपी को प्रथम स्थान मिला है।
उन्होंने ब्लड बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लड बैंक में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करते हुए अच्छी गुणवत्ता और पारदर्शी प्रणाली से कार्य किया है। इस ब्लड बैंक ने हमेशा जरूरत पड़ने पर रक्त एकत्रित करने का काम किया है। इस ब्लड बैंक में आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। इन तमाम पहलुओं को देखकर ही इस विषय में गठित कमेटी ने कुरुक्षेत्र एलएनजेपी ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक माना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?