Home Kurukshetra News ऑनलाइन राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के माध्यम से परिषद ने रचा कीर्तिमान:संदीप

ऑनलाइन राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के माध्यम से परिषद ने रचा कीर्तिमान:संदीप

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में खेलमंत्री संदीप सिंह ने की शिरकत

परिषद् को बाल कल्याण की गतिविधियों के लिए स्वैच्छिक कोष से 5 लाख की घोषणा की

ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के लिए परिषद् को दी हार्दिक शुभकामनाएं

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,19 जनवरी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री संदीप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की प्रस्तुतियों को देखकर बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि प्रदेश के बच्चे अपने प्रतिभाओं के माध्यम से आसमान छू रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही है। जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में लगभग 5 लाख बच्चों के शिरकत करने को स्वर्णिम उपलब्धि बताया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को बाल कल्याण की गतिविधियों के लिए स्वैछिक कोष से 5 लाख देने की घोषणा की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने खेलमंत्री संदीप सिंह का ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने के लिए धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद भविष्य में भी इसी तरह बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच उपलब्ध करवाती रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बाल कल्याण की गतिविधियों व कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी ताकि बाल कल्याण के माध्यम से समाज व देश का कल्याण हो सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?