Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड“

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड“

by ND HINDUSTAN
0 comment

इंडियन एजुकेशन नेटवर्क द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 14वें इंडिया एजुकेशन समिट में मिला अवार्ड

एनडी हिन्दुस्तान

चण्डीगढ़ । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड“ मिला है। 12 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में इंडियन एजुकेशन नेटवर्क द्वारा आयोजित 14वें इंडिया एजुकेशन समिट में प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को अवार्ड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए “आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड“ से सम्मानित किया गया।

अवार्ड प्राप्त करने पर कुलपति ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिवार की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा के सतत विकास के लिए प्रयासरत रहा है और यह सम्मान इस दिशा में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत अपने सभी पाठ्यक्रमों में स्किलिंग, उद्यमिता और नवाचार को एकीकृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिकतम रोजगार सृजन करना और भारत को 2047 तक एक ज्ञान-आधारित समाज के रूप में विकसित करना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?