न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डा.रश्मि वर्मा को अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डा.रश्मि वर्मा एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी आफ आर्टस एंड लैंग्वेजस की सदस्य होंगी तथा बोर्ड आफ स्टडीज की विभागाध्यक्ष भी होंगी। उन्होंने बताया कि वे 24 जनवरी से आगामी तीन वर्ष के लिए अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा होंगी। प्रो. रश्मि वर्मा ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगी।