Home haryana नंदगढ़ एवं सदरेहड़ी में बने अवैध निर्माणों पर चलाया गया पीला पंजा

नंदगढ़ एवं सदरेहड़ी में बने अवैध निर्माणों पर चलाया गया पीला पंजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल  जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से चीका के अधीन पड़ने वाली राजस्व संपदा नंदगढ़ एवं सदरहेड़ी में बने अवैध निर्माणों को जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं।

          उन्होंने बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा और गुहला-चीका की राजस्व संपदा नंदगढ़ में बने अवैध राईस मिल्स तथा सदरहेड़ी मं बने एक राईस मिल्स और एक फैक्ट्री में तोड़-फोड की कार्रवाई की गई।  जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में नियंत्रित क्षेत्र चीका में अवैध निर्माण करने का मामला आया है, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भू स्वामियों को पीसीआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने बारे आदेश दिए गए थे। लेकिन भू-स्वामियों द्वारा न तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग से जमीन पर निर्माण करने से पहले अनुमति प्राप्त करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?