Home Kurukshetra News खाली प्लाट मालिकों पर होगी कार्रवाई, निगम जारी करेगा नोटिस – महाबीर प्रसाद

खाली प्लाट मालिकों पर होगी कार्रवाई, निगम जारी करेगा नोटिस – महाबीर प्रसाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

नगर निगम ने शुरू किया खाली प्लाटों का सर्वे

चारदीवारी न होने व प्लाट में गंदगी मिलने पर नगर निगम करेगा कार्रवाई

खाली प्लाटों से निगम गंदगी साफ कर मालिक से करेगा खर्च वहन

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी के ढेर मिले तो मालिक की अब खैर नहीं होगी। नगर निगम द्वारा ऐसे प्लाट मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। जिनकी चारदीवारी नहीं है और उनमें गंदगी फैली हुई है। नगर निगम द्वारा खाली प्लाटों का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही प्लाट मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिन प्लाटों में गंदगी है, नगर निगम द्वारा उन्हें साफ कराया जाएगा। जिसका खर्च प्लाट मालिक से वहन किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने खाली प्लाटों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। निगम की टीमों को जो प्लाट बिना चारदीवारी के गंदगी से भरे हुए मिलेंगे, उनके मालिकों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम के 22 वार्डाें में विभिन्न कॉलोनियों व मोहल्लों में बड़ी संख्या में अब भी प्लाट खाली है। प्लाटों की चारदीवारी न होने के कारण कई लोग वहां कचरा फेंकते हैं और कोई उन्हें रोकने वाला भी नहीं होता है। निजी प्लाटों में धीरे धीरे गंदगी के बड़े बड़े ढेर लग जाते है और परेशानी आस-पास के लोगों को होती है। इसके अलावा प्लाटों की

नियमित सफाई न होने से उनमें झाड़ियां उगी रहती है। कई प्लाटों में पानी जमा होने से मच्छर पनपते है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने निर्णय लिया है कि ऐसे खाली प्लाटों के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा, जिनमें गंदगी भरी हुई है। उनकी चारदीवारी भी नहीं है। प्लाट मालिकों को नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें उसकी सफाई व चारदीवारी कराने के आदेश दिए जाएंगे। यदि प्लाट मालिक स्वयं उसकी सफाई नहीं कराता तो नगर निगम द्वारा प्लाटों की सफाई कराई जाएगी। इस पर आया खर्च नगर निगम द्वारा प्लाट मालिकों से वहन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी खाली प्लाट मालिकों को निर्देश दिए है कि वे अपने प्लाटों की चारदीवारी कराए। ऐसा होने से लोग उसमें गंदगी नहीं डाल पाएंगे।

शहर की सुंदरता पर ग्रहण –

शहर के पॉश क्षेत्र माडल टाउन, सेक्टर 17, 18 व 15, सरोजनी कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में काफी खाली प्लाट पड़े हैं। इनमें भी कूड़ा डाला जाता है। जिससे कालोनियों की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। अकेले वार्ड आठ व नौ में काफी संख्या में ऐसे प्लॉट हैं जिनकी चहारदीवारी नहीं है। इनमें कचरा फेंका जा रहा है। अब ऐसे प्लाट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि इन प्लाट मालिकों पर कार्रवाई करते धारा 309 के तहत नोटिस जारी किए जाएं। इन पर जुर्माना लगाए। यदि कोई प्लाट मालिक प्लाट की सफाई नहीं कराता तो निगम खुद सफाई कर उनसे खर्च वहन करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?