Home Kurukshetra News सरोद वाद्य यंत्र पर जौनपुरी राग की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

सरोद वाद्य यंत्र पर जौनपुरी राग की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। स्पिक मैके हैरिटेज क्लब, डीएवी गर्ल्स कॉलेज के संगीत विभाग व इंडियन नॉलेज सिस्टम के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलकत्ता से आए प्रख्यात कलाकार पंडित पार्थो सरोथी ने वाद्य यंत्र सरोद पर प्रस्तुति दी। साथ ही कलकता से आए तबला कलाकार आशीष पॉल ने संगत दी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, संगीत विभाग अध्यक्ष डॉ नीता द्विवेदी, इंडियन नॉलेज सिस्टम कनवीनर डॉ किरण शर्मा तथा पंजाबी विभाग अध्यक्ष गुरशरन कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

पंडित पार्थो सरोथी ने सबसे पहले सरोद वाद्य यंत्र पर जौनपुरी राग की प्रस्तूति दी। जिसे सुनकर सभागार में बैठे सभी विद्यार्थी वर्ग मंत्रमुग्ध हो उठा। इस दौरान श्रोता को राग की धुनों पर झूमते देखा गया। उन्होंने कहा कि संगीत में मन को रंगने की क्षमता होती है, क्योंकि यह दर्शकों की भावनाओं को जोडता है। इसलिए इस राग को सुबह के समय बजाया जाता है। सरोद वाद्ययंत्र की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें 25 तार होती है। जिन्हें नारियल की मोटी परत से बनाए गए सेल से बजाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पंडित पार्थो सरोथी  व तबला कलाकार  आशीष पॉल ने जुगलबंदी कर प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर सभागार में बैठे सभी दर्शक खुशी से झूम उठे। इसके बाद प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ। जिसमें छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का पंडित पारथो सारोथी ने बडी सहजता से उत्तर दिया। मधुर धुन बजाकर उन्होंने कार्यक्रम का समापन किया।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि संगीत ऐसा तत्व है, जो सभी को आराम प्रदान करता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि जब भी वे किसी परेशानी में हो, तो अपना मनपंसद संगीत सुने। संगीत हमें हिलिंग टच प्रदान करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम को-ओडिनेटर डॉ दीपिका घई, रजवंत कौर ने सहयोग दिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?