Home Kurukshetra News अष्टकोशी परिक्रमा करने से मिलती है पितरो को मुक्ति – तेजीन्द्र सिंह गोल्डी

अष्टकोशी परिक्रमा करने से मिलती है पितरो को मुक्ति – तेजीन्द्र सिंह गोल्डी

by ND HINDUSTAN
0 comment

परिक्रमा में शामिल होंगे बड़ी संख्या में लोग – धुम्मन सिंह किरमच

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में चैत्र कृष्ण चतुदर्शी , 28 मार्च 2025 को अष्टकोशी (24 किलोमीटर की) परिक्रमा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने बताया कि सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाईस चेयरमैन धुमन्न सिंह किरमच ने कहा कि यह परिक्रमा आदिकाल से चलती आ रही है, लेकिन बीच में कुछ कालखंड में इस यात्रा पर जाने वाले साधु संत कम संख्या में रहे।लेकिन फिर भी यह वर्षों से चल रही है इस वर्ष इसको अच्छी योजना बनाकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया जा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कर रहे तेजिंदर सिंह गोल्डी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी भाजपा कार्यकर्त्ता इस परिक्रमा में शामिल हों। उन्होंने कहा इस परिक्रमा करने से पूर्वजों को मोक्ष होता है और अक्षय लाभ की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में यह परिक्रमा करनी चाहिए।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर ऋषिपाल मथाना व अशोक रोशा ने परिक्रमा स्थलों की जानकारी दी और बताया कि यह यात्रा नाभिकमल मंदिर थानेसर से शुरू होकर चिटा मंदिर रंतुक यक्ष पीपली से होती हुई गांव दयालपुर, मिर्जापुर व नरकातारी से होकर शाम को नाभी कमल तीर्थ, दर्रा खेडा, मे ही संपन्न होगी , यात्रा का प्रारंभ चैत्र कृष्ण चतुदर्शी, 28 मार्च को सुबह 4:30 बजे होगा

इस अवसर पर हरियाणा सरकार में चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,धर्मवीर डागर जी ने भी यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि इस प्रकार की यात्रा करने से भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है और भारतीय संस्कृति ही विश्व में ऐसी संस्कृति है जो सभी के सुख की कामना करती है।

इस बैठक में घुमंतू बोर्ड के अध्यक्ष जय सिंह पाल,जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,कुरुक्षेत्र मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, अभिमन्यु पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी, विनीत क्वात्रा, विक्रम शर्मा, ललित मट्टा,धीरज वालिया, रामपाल पाली ,दलसिंह मल्लाह, रामदत्त सैनी ,राजेश मेहला,हरीश अरोड़ा, विजय कंबोज, दीपक शर्मा,सोहन सिंह रामगढ़, पियूष राव, ज्योति, मनीष सिंधवानी सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?