Home Kurukshetra News स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रदान की गई प्री-पेड सुविधा-आहूजा

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रदान की गई प्री-पेड सुविधा-आहूजा

by ND HINDUSTAN
0 comment


 न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला,22 जनवरी।उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि बिजली वितरण निगमों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड काल अलर्ट सर्विस शुरू की गई है। जिसके तहत उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से मिस्ड काल करने पर मैसेज के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक करके उपभोक्ता अपना बिजली बिल डाउनलोड व भुगतान कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि बिजली निगम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 70870-19636 नंबर पर मिस्ड काल देकर अपने बिजली बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर आॅनलाईन माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। मिस्ड काॅल की सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली मीटर एकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इसके अलावा उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर व आधार अपडेट कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि बिजली निगम की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी और मिस्ड काॅल अलर्ट सुविधा प्राप्त करने से पहले बिजली उपभोक्ता को आधार अपडेट करवाना होगा तभी उपभोक्ता को सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल के लिए मीटर रीडर और बिल डिलिवरी का इंतजार नहीं करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला शहर के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 26 नवम्बर, 2020 से प्रीपेड बिलिंग की सुविधा भी शुरू की है। प्री-पेड कनैक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी जमा नहीं करवानी पड़ेगी।

उपभोक्ताओं को महीने के मौजूदा बिजली बिल पर नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी तथा मीटर रीडिंग का झंझट भी खत्म होगा। उपभोक्ता मोबाईल ऐप के माध्यम से अपने अकाउंट बैलेंस को चैक कर सकते हैं जिसके लिए प्ले स्टोर ऐप स्टोर से UHBVN Smart Meter  मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।   उपायुक्त ने बताया कि बिजली वितरण निगम वैश्विक कोरोना महामारी के काल में उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल से संबंधित सूचना उपलब्ध करवाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हंै।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?