Home Kurukshetra News आई.एम.ए द्वारा करनाल के सीनियर फिजिशियन डॉ. अभय कुमार सूद को नवाजा हॉल ऑफ फेम अवार्ड से

आई.एम.ए द्वारा करनाल के सीनियर फिजिशियन डॉ. अभय कुमार सूद को नवाजा हॉल ऑफ फेम अवार्ड से

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2024 -25 के लिए हॉल ऑफ़ फेम कार्यक्रम आयोजित हुआ। आई.एम.ए के पूर्व प्रधान डॉ रोहित सदाना की टीम ने इस अवार्ड  के लिए डा. इकबाल, डा. ओ.पी मिगलानी, एवं डॉ. प्रमोद गर्ग तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी हर वर्ष एक सीनियर डॉक्टर को इस अवार्ड से नवाजते है। डॉ सूद ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में अर्पण किया। महावीर दल अस्पताल, निर्मल धाम, ब्लड कैम्पस, सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए मेडिकल कैम्प में अपनी सेवा समाज को दी है। करनाल में 1983 से डॉ सूद अपनी सेवाएं दे रहे है। वर्तमान में डॉ. सूद विर्क हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे है। डॉ सूद फिजिशियन के साथ साथ करनाल शहर में अपनी आवाज के जादू के लिए भी जाने जाते है। मोहम्मद रफी जैसे उनकी आवाज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम हो, हिफ़ा द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में डॉ सूद ने हजारों अवार्ड जीते है। उनकी इस क़ाबलियत को देखते हुए उन्हें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा बेस्ट अवार्ड हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड से नवाजा। डॉ सूद ने अपनी इस अवार्ड को मिलने पर पूरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का धन्यवाद किया। जिन्होने मुझे इस अवार्ड के लिए चयनित किया। इस अवसर पर आईएमए प्रधान डॉ दीपक प्रकाश , डॉ. गगन कौशल, महासचिव डॉ गौरव भास्कर , डॉ. अजय कपूर, डॉ रजत मिमानी, डॉ.अरविन्द भाई, डॉ. सचिन परुथी, डॉ नवीन गुप्ता ,डॉ. रूबी प्रकाश,डॉ प्रतिभा सूद ,डॉ पूनम कपूर , डॉ प्रियंका मिमानी, डॉ भावना शर्मा, डॉ दविंदर थामी, डॉ आरती कौशल, सहित आईएमए के सभी सदस्य और भारी संख्या में डॉक्टर उपस्थित रहें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?