Home Kurukshetra News आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश मलिक जाटियान ने कहा कि दुनिया भर में विश्व होम्योपैथिक दिवस डॉ0 सैमुअल हैनिमैन की विरासत और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके योगदान की याद दिलाने ओर चिकित्सा के इस प्राचीन लेकिन प्रासंगिक रूप में बढ़ती वैश्विक रुचि की पुष्टि के रूप में पूरे विश्व में होम्योपैथिक चिकित्सकों, रोगियों और उत्साही लोगों द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश मलिक जाटियान ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर गुर्जर धर्मशाला में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग से डा. महिपाल सिंह, डा. बिरवाल, डा. स्मृति एवं गुर्जर धर्मशाला से सूरत सिंह पूर्व उप प्रधान, अफसर सिंह पूर्व सह सचिव, रवि कुमार मैनेजर, सोनू कुमार सह मैनेजर तथा बनारसी दास सदस्य द्वारा होम्योपैथिक पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके विधिवत रूप से शिविर का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी जो ‘‘लाइक क्योर लाइक’के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका उपयोग सदियों से विभिन्न तीव्र और पुरानी स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता रहा हैं।
उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न रोगों का आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से डा. आश्मी, डा. महेंद्र, डा. रवि द्वारा निशुल्क इलाज किया गया तथा अनुराधा,संजीव कुमार व  अरुण कुमार फार्मासिस्टों द्वारा रोगियों को नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। जिसमें होम्योपैथिक रोगियों की संख्या 181 एवं आयुर्वेदिक रोगियों की संख्या 164 कुल 345 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान आयुष विभाग के अनुभवी विशेषज्ञों डा. मीना, डा. गुरप्रीत, डा. मीनाक्षी, डा. आकृति, व डा. रितु द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर  व्याख्यान दिया गया। मंजीत सिंह योग विशेषज्ञ द्वारा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग मनोज कुमार सहायक, जितेन्द्र सिंह जिला प्रबंधक अधिकारी व आयुष विभाग का अन्य स्टाफ एवं गुर्जर धर्मशाला से अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?