एनडी हिन्दुस्तान
जगाधरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संपर्क विभाग की ओर से 19 अप्रैल को जिमखाना क्लब में चिकित्सक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषय पर विचार विमर्श होगा। समाजसेवी विंकेश मित्तल बतौर मुख्य अतिथि गोष्ठी में शिरकत करेंगेग। जिला संघचालक जगाधरी डॉ रमेश धारीवाल मुख्य वक्ता रहेंगे। डॉ प्रतीक गुप्ता संयोजक की भूमिका अदा करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमान डॉ प्रतीक गुप्ता जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की अहम भूमिका है। भगवान के बाद अगर किसी को जीवनदायी माना गया है, तो वह डॉक्टर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर समाज की दोहरी जिम्मेदारी है। वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज की भी सेवा करते हैं। डॉक्टर अपने प्रोफेशन के साथ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, तभी लोग स्वस्थ जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में डॉक्टर्स की भूमिका अतुल्नीय रही है। मरीजों के ईलाज के दौरान उन्होंने खुद व परिवार की परवाह किए बिना दिनरात लोगों की सेवा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगाधरी- यमुनानगर जिले के डॉक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर्स में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।