Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 के निवासी ओपी चौधरी के सुपुत्र डा. अजय बेनीवाल बने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 के निवासी ओपी चौधरी के सुपुत्र डा. अजय बेनीवाल बने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

by ND HINDUSTAN
0 comment

नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने दी शुभकामनाएं

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 के निवासी ओपी चौधरी के सुपुत्र डा. अजय बेनीवाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने हैं। कुरुक्षेत्र वासियों के लिए यह बड़ा गौरवान्वित करने वाला पल रहा। नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी डा. अजय बेनीवाल की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण श्योकन्द, जयराम विद्यापीठ एवं हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के चेयरमैन सतबीर कौशिक, कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता केके कौशिक, खरैती लाल सिंगला, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं ऋषभ वत्स सहित अन्य कई संस्थाओं ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। सतबीर कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र ओम पी चौधरी के सुपुत्र डा. अजय बेनीवाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली है। डा. अजय बेनीवाल बार काउंसिल कुरुक्षेत्र में पहले बतौर एडवोकेट प्रैक्टिस किया करते थे। यह विद्यार्थी काल से ही बहुत मेधावी छात्र रहे और वकालत की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। उसके बाद कुरुक्षेत्र में प्रैक्टिस करने लग गए थे। लेकिन उन का एक स्वप्न था कि भारतीय न्याय प्रक्रिया का हिस्सा बनूं और लोगों को समुचित न्याय दिलाने में सहायक बनूं। उनकी कड़ी मेहनत कर्तव्य निष्ठा, धर्म, परायणता और माता-पिता के आशीर्वाद से यह उत्तर प्रदेश सरकार में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए। इस पद पर रहते हुए भी इन्होंने बड़ी निष्ठा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। अब उत्तर प्रदेश सरकार और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदन उपरांत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पदोन्नति मिलने के पश्चात कल इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। कुरुक्षेत्र निवासियों को जैसे सुचना मिली तो सभी मित्र गण, संबंधी गण, परिवार गण खुशी से फूले नहीं समाए। उनके पारिवारिक मित्र सतबीर कौशिक ने बताया कि डा. अजय बेनीवाल शुरू से ही गरीबों के हमदर्द रहे हैं। गरीबों तक न्याय सरलता से पहुंचे ऐसा वह हमेशा कहा करते थे। प्रैक्टिस में रहते हुए भी उन्होंने गरीब की हमेशा सहायता की और भारी भरकम फीस भी कभी किसी से नहीं ली। हम सब हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?