Home Chandigarh 15 जून से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करें पीडब्ल्यूडी के अधिकारी,

15 जून से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करें पीडब्ल्यूडी के अधिकारी,

by ND HINDUSTAN
0 comment

हर घर में नल, हर नल में जल के तहत हर व्यक्ति को पानी उपलब्ध करवाएं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने ली दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक

कहा-लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंचें मंत्री, जिले भर से लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, मौके पर ही दिया समस्याओं के समाधान का निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून से पहले सभी खराब हालत की सड़कों की मुरम्मत सुनिश्चित करें। निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्माण के बाद भी उनका रख-रखाव करें। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर में नल व हर नल में स्वच्छ जल की नीति के तहत हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही बारिश से पहले सभी सीवरेज व नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इन कार्याें में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीवन में दूषित पेयजल आपूर्ती की शिकायत पर अधीक्षक अभियंता को दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि दोषी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

           मंत्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां कैथल पहंचते ही विभागों के आला अधिकारियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ व अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि जो भी सड़कें किसी एजेंसी द्वारा बनाने के बाद जितनी अवधि तक उन्हें उस एजेंसी द्वारा ठीक  रखा जाना है, डीएलपी के तहत आने वाली ऐसी 1950 किलोमीटर लंबी सड़कों की मुरम्मत सुनिश्चित करवाई जाए। इसके अलावा उन्होंने उन सड़कों की भी जानकारी ली, जिनमें काम चल रहा है या फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

          मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। सड़कों के निर्माण में गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि गुणवता में कहीं कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों के कार्याे को अधिकारी समय-समय पर चैक करते रहें। यदि किसी एजेंसी का कार्य ठीक नहीं है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सड़कों में गड्डों या फिर किसी अन्य विभागीय कमी से किसी की जान न जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि सड़कों की हालत ठीक रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विधानसभा में छह माह में सभी सड़कों के दुरुस्त करने की बात कही थी। इसीलिए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि सड़कों का कार्य अधूरा न हो। उन्होंने कहा कि टेंडर की अवधि कम से कम हो, ताकि जल्द कार्य पूरा हो सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क निर्माण में निर्माण एजेंसी पुराने मटीरियल का नियमानुसार ही प्रयोग करें। अधिकारी एक दूसरे विभागों के साथ तालमेल बनाकर काम करें। ताकि नई सड़कों को बाद में उखाड़ना न पड़े।           इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पानी पिलाने के लिए लोग पहले अपने पैसे से प्याऊ लगाते थे। इस विभाग में रोजगार मिलना सौभाग्य की बात है। क्योंकि यह रोजगार के साथ-साथ पुण्य कमाने का काम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर में नल व हर नल में स्वच्छ जल के आदेशानुसार अधिकारी सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो। उन्होंने कहा कि विभाग की पेयजल व सीवरेज संबंधी अनेकों समस्याएं उनके सामने आई हैं। यह गंभीर विषय है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि पीने के पेयजल को लेकर किसी को परेशानी न हो। पेयजल व सीवरेज लोगों के स्वास्थ्य से भी जुड़े अहम मुद्दे हैं। इसीलिए पेयजल के संबंध में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। उन्होंने जिले में महाग्राम योजना के तहत आने वाले गांव क्योड़क, पाई सहित सभी छह गांवों में अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पाइपलाइन डालने के टेंडर में सड़क निर्माण कार्य भी शामिल है तो अधिकारी सुनिश्चित करें कि पाइपलाइन डालने के बाद वहां पर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो। यदि यह कहीं अधूरा मिलता है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेवार होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए नहरी पानी हो या ट्यूबवेल से सप्लाई, अधिकारी पूरी स्टोरेज सुनिश्चित करें। गर्मी में पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जलघरों में साफ-सुथरे फिल्टर हों, क्लोरिनेशन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए। जहां किसी तरह की लीकेज है, उसे तुरंत ठीक करवाएं। बारिश से पहले सभी सीवरेज व नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। ताकि बारिश के समय में किसी को परेशानी न हो।

          उन्होंने कहा कि पेयजल के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अमृत योजना के तहत हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी हासिल की। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, लघु उद्योग प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष श्याम, हरिकिशन सैनी, कुशलपाल सैन, जग्गा सैनी, वीना सेठी पूंडरी, सुभाष कुराड़, राजपाल प्रजापति, काला ढाबा वाला, संदीप पाड़ला, कृष्ण टीक, संजीव बरसाना, रामफल नौच सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं

मंत्री ने इस अवसर पर सीवन, कवारतन, पंत नगर, क्योड़क, पाई, जनकपुरी कालोनी, महादेव कालोनी सहित जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजू कल्याण ने मंत्री श्री रणबीर गंगवा की पेंसिल से बनाया हुआ चित्र भेंट किया।

हरियाणा में 12 फुट चौड़ी सड़कों को 2027 तक किया जाएगा 18 फुट चौड़ा-गंगवा

मीडिया से बातचीत में मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के सर्कल के सभी अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि लोक निर्माण विभाग 15 जून तक डीएलपी अवधि के तहत आने वाली 13 हजार 300 किलोमीटर की पूरे प्रदेश की सड़कों को संबंधित निर्माण एजेंसियां दुरुस्त करें। अगर कोई एजेंसी निर्धारित अवधि तक कार्रवाई नही करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यदि लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है, उसके लिए लोगों ने समर्थन दिया है तथा सरकार पर विश्वास जताया है और हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय को विश्वास दिलवाया है कि पूरे प्रदेश में छह हजार 300 किलोमीटर की खराब हालत की सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इन सड़कों के एस्टीमेट बन गए हैं। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही उनका टेंडर करवाया जाएगा। शेष सड़कों पर काम चल रहे हैं। इस समय पूरे प्रदेश में छह हजार किलोमीटर सड़कों पर कार्य चल रहे हैं। लगभग साढ़े पांच हजार किलोमीटर सड़कें ठीक हैं। जहां सड़कों की मुरम्मत की आवश्यकता है, उसे ठीक किया जाएगा। प्रदेश के लोगों ने जिस विश्वास के साथ भाजपा की सरकार बनाई है, लोगों को प्रदेश में अच्छी सड़कें दी जाएंगी। बढि़या इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए यह बैठक ली है। 2027 तक प्रदेश की सभी 12 फुट चौड़ी सड़कों को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। आज हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है। हमारे हाईवे की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग की सड़कें दुरुस्त रखी जाएंगी। इसी प्रकार से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल एवं सीवरेज के संबंध में निर्देश दिए हैं कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले। लीकेज ठीक की जाएं। बारिश से पहले सीवरेज व नालों की सफाई की जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?