Home haryana धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में फैलाने का फोकस रखकर काम कर रही है सरकार:नायब सिंह सैनी

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में फैलाने का फोकस रखकर काम कर रही है सरकार:नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेशी शिष्टï मंडल के साथ ब्रह्मïसरोवर के तट पर की महाआरती

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विदेशी शिष्टï मंडल के सदस्यों को किया सम्मानित

शिष्टïमंडल ने ब्रह्मïसरोवर के पावन तट पर की पूजा अर्चना

तेज आंधी से हुए नुकसान का किया जा रहा है आंकलन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर में शिष्टï मंडल के साथ देखा लाईट एंड साउंड शो

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र।   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व के हर कोने तक फैलाने पर फोकस रखकर सरकार काम कर रही है। इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों वर्ष पूर्व पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए थे। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र ब्रह्मïसरोवर आरती स्थल पर जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विभिन्न देशों से आए शिष्टï मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र व भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख स्मृद्घि की कामना भी की है। इस कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टमंडल के साथ गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया और शिष्ट मंडल के साथ लाइट एंड साउंड शो भी देखा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के 13 देशों के 27 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। यह शिष्ट मंडल पिछले 4 दिन से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर रहा है। इस शिष्ट मंडल ने हरियाणा विधानसभा, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट का अवलोकन किया है। उन्होंने स्वयं भी हरियाणा के सभी अहम विषयों पर बातचीत की है। यह शिष्ट मंडल निश्चित ही अपने-अपने देशों में जाकर हरियाणा की संस्कृति व सांस्कृतिक धरोहर के अहम लम्हों को पहुंचाएगा। इससे हरियाणा के पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिष्टमंडल ने पवित्र ग्रंथ गीता की धरा पर महाआरती भी की है। इस पावन धरा पर शिष्ट मंडल के सदस्यों का स्वागत करने के लिए पहुंचे है। इस ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहुंचे शिष्ट मंडल के सदस्यों को कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से आत्मसात करने का अवसर मिला है। यह शिष्ट मंडल अपने-अपने देशों में कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का काम करेगा।  
उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में तेज आंधी से जो नुकसान हुआ है। उस नुकसान का आंकलन करने के दो दिन पहले ही अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट सौंपने और आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार अपना फैसला लेगी।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ब्रह्मïसरोवर पर शिष्टï मंडल का परम्परा अनुसार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से 13 देशों के 27 सदस्यीय प्रतिनिधि शिष्टï मंडल हरियाणा के भ्रमण पर है। इस शिष्टï मंडल ने हरियाणा विधानसभा के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों का अवलोकन करने के बाद धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया है। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर एडीसी सोनू भट्ट, एसपी वरुण सिंगला, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, बोर्ड के उपाध्यक्ष घुमन सिंह किरमच, प्रोटोकॉल अधिकारी संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषि पाल मथाना, विजय नरूला, प्राधिकरण सदस्य सौरभ चौधरी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?