नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ज़ारी किया गया कारण बताओ नोटिस
न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला,24 जनवरी। नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा पंचकूला ने अपने 5 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर निगम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने व दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।नोटिस दिए जाने वालों में प्रमोद गर्ग रामगढ़, बिंदर गुज्जर रामगढ़, संजू हरिपुर, बी एस ऋषि व शांति बहुगुणा शामिल है।जिला अध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा तीन सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसके समक्ष यह सभी 7 दिनों के भीतर अपना पक्ष लिखित या मौखिक तौर पर रख सकेंगे। 3 सदस्य कमेटी में जिला महामंत्री वरेंद्र राणा व परमजीत कौर के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता बीबी सिंगलशामिल हैं।