Home Kurukshetra News शिक्षण में नवाचार की जरूरत : डा. राजवीर सिंह

शिक्षण में नवाचार की जरूरत : डा. राजवीर सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

धर्मजीवी इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन में इनोवेटिव टीचिंग स्ट्रेटर्जी पर कार्यशाला

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । गांव बगथला स्थित धर्मजीवी इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन में शुक्रवार को इनोवेटिव टीचिंग स्ट्रेटर्जी विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. राजवीर सिंह और डा. अमीषा सिंह रहे। डा. प्रीति ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और मुख्यातिथि व वक्ताओं का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता डा. राजवीर सिंह प्रतिभागियों को शिक्षण में नवाचार के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में इंटरएक्टिव एवं छात्र-केंद्रित विधाओं के महत्व पर बल दिया। डा. अमीषा ने कहा कि अब शिक्षा में भी आए दिन नवाचार हो रहे हैं। पढ़ाने की जो पुरानी परंपरा थी उनमें बदलाव लाने की जरूरत है प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सत्रों के दौरान संवाद, प्रश्नोत्तर और समूह चर्चा में सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में कालेज सचिव शशि सभ्रवाल ने कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रेरणा दी। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में प्राचार्य डा. शालिनी राजपूत ने मुख्यातिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. सुदेश तनेजा, डा. मीनाक्षी शर्मा, डा. प्रीति, डा. सुमित शर्मा, रविंदर सिंह, सुमित कुमार, हितेश, सरोज, अमिता, दीपिका ने अहम भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?