Home Kurukshetra News प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनिशा, मुस्कान, हिमांशी, नेहा व अंशिका की टीम ने मारी बाजी

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनिशा, मुस्कान, हिमांशी, नेहा व अंशिका की टीम ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से विकसित भारतः मजबूत युवा सेतू विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह, एडम आफिसर कर्नल जितेदं्र दहिया व सुबेदार मेजर जसवंत सिंह के दिशा निर्देश पर हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में कैडेट्स की पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तनिशा, मुस्कान, हिमांशी, नेहा व अंशिका की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। प्रीति, काजल, खुशी, कंचन व रूचि की टीम ने दूसरा तथा रोहिणी, अंशिका, तनिशा, कशिश व अंजली की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान चार राउंड हुए। इस दौरान कैडेट्स से विकसित भारत में युवाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनका कैडेट्स ने बडी सहजता से उत्तर दिया।

मेजर गीता शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ है। युवा जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में योगदान दें। साथ ही युवा स्वावलंबी बनें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करें। ताकि देश को मजबूती प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कैडेट्स को आत्मरक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को विकसित करने की प्रैक्टिल ट्रेनिंग दी जाती है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?