एनडी हिन्दुस्तान
पंचकूला । पंचकूला के समीप पीर मुछल्ला स्थित स्टेलर होम्स अपार्टमेंट्स के निवासियों ने आज पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च स्टेलर होम्स परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
मार्च के दौरान उपस्थित नागरिकों ने एकजुट होकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और आतंकवाद की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने समाज में शांति, एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी दिया।