Home haryana  4 मई को नीट-यूजी 2025 का आयोजन : उत्तम सिंह

 4 मई को नीट-यूजी 2025 का आयोजन : उत्तम सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

नकल रहित परीक्षा का आयोजन करना हमारा लक्ष्य

एनडी हिन्दुस्तान

 करनाल।
 उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आगामी 4 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट -यूजी 2025 का आयोजन जिले में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पुख्ता प्रबंधों के साथ नकल रहित परीक्षा का आयोजन करना है। परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता मिलेगा उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त बुधवार को नीट-यूजी 2025 के संदर्भ में चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के  बाद परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी और डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर परीक्षा से संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस वीसी में उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 4 मई को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2025 के संदर्भ में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं, इस परीक्षा के लिए एसडीएम करनाल अनुभव मेहता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन सभी परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 497 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक आयोजित होगी और इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी संबंधित परीक्षा केंद्रों के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगीं। वीसी के बाद उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 4 मई के दिन परीक्षा केंद्रों में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलनी चाहिए, किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि मौके पर स्वास्थ्य की दृष्टि से एंबुलेंस और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने जीएम रोडवेज को भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के लिए स्पेशल बस सर्विसेज प्रातः: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को सायं 5 बजे से लेकर 7 बजे तक उपलब्ध हों ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो।
इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लगेगी धारा-163


 बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया  कि 4 मई को नीट-यूजी 2025 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दिन प्रिंटिंग स्टेशनरी व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगीं। परीक्षा केन्द्रों की पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?