Home Kurukshetra News श्री केशव किशोरी संस्था ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की पेंसिल व कॉपियां

श्री केशव किशोरी संस्था ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की पेंसिल व कॉपियां

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। श्री केशव किशोरी सेवा समिति की ओर से मजदूर दिवस पर फव्वारा चौक पर खिचड़ी व चाय का भण्डारा लगाया गया। इसके उपरांत न्यू मार्केट के नजदीक स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थियों को कॉपियां व पेंसिल वितरित की गई। यह जानकारी समिति प्रधान विजय मेहता, उप प्रधान विकास कोरा, सचिव सुरेंद्र लूथरा ने दी।
विजय मेहता ने कहा कि मानव सेवा से बढकर कोई पुण्य कार्य नहीं है। मानव को अपने जीवन में सदैव पुण्य कार्य करते रहना चाएिह। उन्होंने कहा कि जो जैसा कार्य करता है भगवान उसको वैसा ही फल प्रदान करते हैं। इसलिए हमें सदा अपने जीवन में शुभ कार्य करते रहना चाहिए।  विकास कोरा ने कहा कि आपाधापी के युग में मानव अपने कर्तव्य से विमुख होता जा रहा है। जो मेहनत करते हुए शुभ कर्म करते हैं वे भगवान को अवश्य ही संबंध रखें।  हर मानव को चाहिए कि वह अपनी शुद्ध कमाई में से दसवां हिस्सा निकालकर हमेशा पुण्य कार्य में लगाए। जिससे उसको भी पुण्य मिलेगा।
सुरेंद्र लूथरा ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए तभी हमारे समाज के बच्चे आगे बढ़ पाएंगे। अपने लिए आगे जा कर भविष्य बना पाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करके समिति ने जो छोटी सी पहल की है, उसमें अन्य लोगों को भी जुडना चाहिए। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सकें। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?