Home Kurukshetra News श्रीकृष्ण कृपा गोशाला के मुख्य संरक्षक स्वामी ज्ञानानंद, प्रेस सचिव बने रामपाल शर्मा

श्रीकृष्ण कृपा गोशाला के मुख्य संरक्षक स्वामी ज्ञानानंद, प्रेस सचिव बने रामपाल शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त।महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण कृपा गोशाला प्रांगण में बैठक आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य सरंक्षक स्वामी ज्ञानानंद महाराज को बनाया गया। वहीं संरक्षक आरडी गोयल, मंगतराम जिंदल, महेंद्र सिंगला, सतपाल सिंगला, पवन शर्मा और खरैती लाल सिंगला बनाए गए, जबकि प्रधान हंसराज सिंगला, महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष विजय बवेजा, उपप्रधान धर्मेंद्र सचदेवा, सहसचिव दीपक आहुजा, प्रेस सचिव रामपाल शर्मा को बनाया गया। इसके अलावा गोशाला व्यवस्था के लिए व्यवस्था प्रमुख एमके मौद्गिल और पवन शर्मा को नियुक्त किया गया, जबकि चारा प्रबंधन व लेबर प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पवन भारद्वाज, अवधेश यादव और धर्म सिंह के जिम्मे लगाया गया है। गूलक व्यवस्था विजय बवेजा, श्रवण कुमार, दूध प्रबंधन भूषण गाबा, रसोई प्रबांन अरूढ़चंद, भवन एवं मशीनरी देखभाल एमके मौद्गिल और रमेश गर्ग, चिकित्सा व्यवस्था रमाकांत शर्मा, सूचना प्रमुख अश्वनी गर्ग और डा. श्याम लाल आहुजा, यज्ञ प्रमुख गणपत माटा, गुलशन माटा, संकीर्तन व पाठ प्रमुख सुनील दत्त, श्रीकृष्ण कृपा संजीवनी पत्रिका प्रमुख केके कौशल को किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?