चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित किसान ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने 25 जनवरी से 27 जनवरी तक नेशनल हाइवे -44 समेत कई रोड पर आम लोगों को न जाने की सलाह दी है।पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि करनाल से दिल्ली और रोहतक से दिल्ली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसके साथ-साथ कुंडली, असौधा और बादली में भी यातायात सुलभ नहीं होगा। पुलिस ने सभी आम लोगों को 25 से 27 जनवरी 2021 तक इन मार्गों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।