Home Chandigarh पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पंचाय़ती जमीन पर लगाए जाएंगे पौधे- राव नरबीर सिंह

पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पंचाय़ती जमीन पर लगाए जाएंगे पौधे- राव नरबीर सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

अमृत सरोवर अभियान के तहत प्रदेश में 2200 से अधिक तालाबों पर पीपल, बड़ व नीम की लगाई गई त्रिवेणी

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ता प्रदूषण एक वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वन क्षेत्र का बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए पंचायती जमीन पर पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यमुना व घग्घर नदियों के क्षेत्र में भूमि कटाव, जल संरक्षण तथा नदियों के जीर्णोद्धार के लिए साथ लगते गांवों की भूमियों पर वर्ष 2024-2025 के दौरन 20 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। स्कूलों में भी 13 लाखों से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने स्कूल संचालकों का आह्वान किया कि आगामी वन महोत्सव के दौरान वे विद्यार्थियों को वनों के महत्व के बारे में जागरूक करें। जो पौधे लगाए जा चुके हैं, उनकी देखभाल भी की अवश्य करें, तभी अभियान सार्थक हो पाएगा।

 मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस कड़ी में अमृत सरोवर अभियान के तहत प्रदेश में 2200 से अधिक तालाबों पर पीपल, बड़ व नीम की त्रिवेणी लगाई गई।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वन विभाग की वन मित्र योजना से जुड़े और प्रकृति की सुंदरता को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

उन्होंने कहा कि प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम भी हरियाणा की एक अनूठी योजना है, जिसके तहत 75 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों की सुरक्षा की जाती है और इससे जुड़े व्यक्ति को 3000 रुपये वार्षिक पेंशन दी जाती है। इसी कड़ी में वर्ष 2023-2024 के दौरान 3819 वृक्षों के अभिरक्षकों के 2750 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?