Home Ambala News पाकिस्तान ने तोड़ा युद्ध विराम, ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज बोले यह पाकिस्तान नहीं “ना-पाकिस्तान” है

पाकिस्तान ने तोड़ा युद्ध विराम, ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज बोले यह पाकिस्तान नहीं “ना-पाकिस्तान” है

by ND HINDUSTAN
0 comment

झूठ, फरेब, छल व धोखेबाज़ी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजे इस पर नज़र रखे हुए हैं : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़ । पाकिस्तान के युद्ध विराम होने के बाद व फिर उसका उलंघन करने के बाद देश गुस्से मे हैं उसी को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पाकिस्तान को उसकी इस हरकत पर उसे “ना-पाकिस्तान” कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखेबाज़ी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारी शीर्ष नेतृत्व इस पर नज़र रखे हुए हैं।

श्री विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है यह ना-पाकिस्तान है, झूठ, फरेब, छल व धोखेबाजी इसके हथियार है। हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखे हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच कल शाम दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। मगर युद्ध विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर इसे तोड़ते हुए हमला शुरू कर दिया था जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?