Home Chandigarh ऊर्जा मंत्री ने जेई को निलंबित करने के जारी किये आदेश

ऊर्जा मंत्री ने जेई को निलंबित करने के जारी किये आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने डयूटी में लापरवाही व बिजली कनेक्शन जारी करने में की गई लापरवाही के आरोप में चरखी-दादरी सिटी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजेन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। आरोपी चरखी दादरी के अंतर्गत एएफएम/एरिया-इंचार्ज के रूप में तैनात है।

इस मामले में प्राप्त शिकायत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, चरखी दादरी के एक्सईन ओपी डिवीजन द्वारा चीफ इंजीनियर/ओपी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, भिवानी को सौंपी गई। आरोप सही मिलने पर ऊर्जा मंत्री ने जे ई  राजेन्द्र सिंह को निलंबित करने के आदेश डीएचबीवीएनएल के प्रबंध निदेशक को दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?