MDU में आयोजित युवाओं से संवाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पे पहुंचे फौगाट
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए खेल से जुड़ने का किया आह्वान
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्विद्यालय में युवाओं द्वारा समयसामयिक विषयों पे आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेन्द्र फौगाट बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ।उन्होंने सभी युवाओं से बात करते हुए उनके मन को टटोला ।
यूनिवर्सिटी के युवा कल्याण विभाग में आयोजित कार्यक्रम में गजेन्द्र फौगाट का स्वागत करते हुए छात्र नेता मन्नू कुंडू ने कहा कि फौगाट साहब ने MDU के छात्र रहते हुए 1999 में MA में टॉप किया था । इसके अलावा गजेन्द्र फौगाट ने छात्र जीवन मे ही खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में रजत पदक जीतने के साथ साथ,भारत के पहले रिएलिटी शो को जीता था । MDU को गौरवान्वित करने का कोई अवसर गजेंन्द्र फौगाट ने नही चूका और आज भी इतने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकाल के चंडीगढ़ से युवाओं के बुलावे पे MDU में पहुंचे हैं ।कार्यक्रम में छात्र नेता नवनीत हूडा ने कहा कि MDU का हर युवा फौगाट साब के नक्शे कदम पे चलने व समाज को सही दिशा देने के लिये कृतसंकल्प है ।
कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए गजेंद्र फौगाट ने कहा कि आज प्रदेश की नायब सरकार युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए प्रयासरत है । वो बोले कि युवा उम्र में जो ऊर्जा है वो युरेनियम की तरह होती है,जिस से बिजली भी बनाई जा सकती है और बम भी । इस ऊर्जा का सदुपयोग बिजली बनाने यानि सकारात्मकता की दिशा में हो तो देश की उन्नति की गति को और तेजी मिलेगी । उन्होंने युवाओं से संवाद किया और नशे से बचने बारे टिप्स दिए ।
इस दौरान उन्होंने युवाओं में डिप्रेशन,नशे की लत,भविष्य की असुरक्षा,अनुशासन व पढ़ाई के अलावा स्किल पर भी ध्यान देने पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि पढ़ाई की किताबों के अलावा अपनी रुचिनुसार पुस्तकें पढ़ना,रोज 2 घण्टे शरीर की कसरत को देना आस पास की दुनिया की खबर के लिए अखबार पढ़ना जरूरी है ।उनहोने सोशल मीडिया को दिए जाने वाले समय मे से कटौती करके वह समय परिवार व मित्रो के साथ बिताने का भी आह्वान किया ।
इस मौके पे सभी युवाओं ने अपने मन की बात रखी व गजेंन्द्र फौगाट ने भी कई मामलों में उनके सुझाव लिए ।फौगाट को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए छात्र नेता मन्नू कुंडू, नवनीत हुड्डा,सौरभ मलिक, निशांत,संदीप,भूपेंद्र ,अक्षय व अन्य ने उनका धन्यवाद किया व समय समय पे आते रहने के लिए आह्वान किया ।गजेंन्द्र फौगाट ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए निरन्तर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का वायदा लिया ।