एनडी हिन्दुस्तान
करनाल । दून इंटरनेशनल स्कूल, करनाल ने एक बार फिर से अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया है, कक्षा 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में दून इंटरनेशनल स्कूल ने असाधारण कार्य प्रदर्शन करते हुए स्कूल ने 100% पास प्रतिशत प्राप्त किया, जिसमें एक बड़ी संख्या में छात्रों ने 90% से ऊपर के अंक प्राप्त किए, जो दून इंटरनेशनल स्कूल को करनाल के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में शामिल करवाता है।
स्कूल के वर्ष 2025 के शानदार टॉपर्स में विज्ञान संकाय की राधिका व जेम्स, वाणिज्य संकाय के लविश अत्री और मानविकी संकाय की कृतिका और स्नेहा शामिल हैं, जिन्होंने क्रमशः 94%, 93%, 89% 88% और 84% अंक प्राप्त किए। बाकी सभी छात्रों ने 75% और उससे ऊपर अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान हासिल किया।
यह प्रभावशाली उपलब्धि स्कूल के उच्चस्तरीय शैक्षिक वातावरण, समर्पित व योग्य शिक्षकजण की शिक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दून इंटरनेशनल स्कूल की निरंतर सफलता इसके उच्च शिक्षित व योग्य शिक्षकों, प्रभावी प्रबंधन समिति और ऐसे सकारात्मक वातावरण का परिणाम है, जो बौद्धिक जिज्ञासा और समग्र विकास को बढ़ावा देता है।
माता-पिता, पूर्व छात्रगण और सभी शिक्षकगण ने स्कूल के अत्यंत व्यापक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता की प्राप्ति की सराहना की है, जो दून इंटरनेशनल स्कूल को एक वास्तविक शैक्षिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाती है। स्कूल लगातार छात्रों को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है, और हर साल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक नया मानक स्थापित करता है।