Home Kurukshetra News भारत में निर्वाचन आयोग की भूमिका विषय पर डीएन कालेज आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता

भारत में निर्वाचन आयोग की भूमिका विषय पर डीएन कालेज आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी नेहा कौर, द्वितीय स्थान कुमारी सारिका, तृतीय स्थान पर  कुमारी गुरवीन कौर रहीं

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,25 जनवरी। दयानंद महिला कालेज कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ‘लोकतंत्र में मतदान का महत्व’ व ‘भारत में निर्वाचन आयोग की भूमिका’ विषय पर मतदाता साक्षरता क्लब की संयोजिका डा. हिमानी के नेतृत्व में आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की विभिन्न संकायों की 20 छात्राओं ने भाग लिया। कालेज प्राचार्या डा.विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से 25 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के सभी मतदाताओं के नाम है, ताकि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्वों की याद रहे और वे खुद इसके महत्व को समझ सके। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डा. हिमानी,सरोज बाला और डा. अलका ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी नेहा कौर (बी.ए. द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान कुमारी सारिका (बी.एससी. तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान पर  कुमारी गुरवीन कौर (बी.ए. तृतीय वर्ष) रहीं। प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को बधाई दी व आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन में मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्याओं सरोज बाला, डा. अलका, कोमलप्रीत व अमनदीप ने अपना योगदान दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?