मेधावी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ा विद्यालय का मान
118 छात्रों ने पाया मैरिट सूची में स्थान
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्थानीय गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 248 परीक्षार्थियों में से 218 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनमें से 118 छात्रों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया तथा 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में छात्रावासी छात्र वंश बंसल ने 96-6 प्रतिशत और विरल जैन ने 96-4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया । वाणिज्य संकाय में छात्रा अवनि मित्तल ने 96-6 प्रतिशत तथा कला संकाय में छात्र हर्षजोत ने 95-2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने अपने संकाय में प्रथम रहकर विद्यालय के परीक्षा परिणाम को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने मास मीडिया विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। अर्थशास्त्र में अवनी मित्तल और अंशिका ने 99 अंग्रेजी विषय में छात्र आकाश और सात्विक अरोड़ा ने 98 अंक, संस्कृत विषय में छात्रा वर्णिका ने 98 अंक, कंप्यूटर साइंस में विरल जैन और अवनी मित्तल ने 98 अंक, गणित विषय में वंश बंसल ने 97, जीव विज्ञान में वंश बंसल ने 97, हिन्दी में माही और रिदम ने 96 अंक प्राप्त किये।
इस अवसर पर विद्या भारती हरियाणा के अध्यक्ष डॉ॰ ऋषिराज विशिष्ट, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ॰ घनश्याम शर्मा, प्रबन्धक पवन गुप्ता प्राचार्य नारायण सिंह ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शानदार परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएँ प्रदान की ।