Home Chandigarh हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, हम आतंकवाद के खिलाफ हैं- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, हम आतंकवाद के खिलाफ हैं- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व के सामने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया हैैैै कि वह एक आतंकवाद प्रायोजित देश है, जो आतंकवाद को जन्म देता है। आतंकवाद के खिलाफ भारत देश ने सख्त कार्रवाई की है। हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। हमारी सेना ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है।

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के उतर में नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम की दर्दनाक घटना में हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर को उनकी आंखों के सामने पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवादियों ने उजाड़ दिया था। उस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने आंतकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस राष्ट्र के नाम सम्बोधन में स्पष्ट कहा है कि आंतकवाद को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में यह यात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज सैनिकों ने शौर्य और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल सैकड़ों आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया बल्कि आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंपों को भी नेस्तनाबूद किया है। इन ट्रेनिंग कैंपों पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत में भेजा जाता था।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, विपक्ष अपनी जमीन खो चुका है। विपक्ष ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर टिप्पणी की और अब वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे है। जबकि सर्वदलीय बैठक में विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर की पूर्ण जानकारी दी गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?