Home Kurukshetra News यूनियन ने गलत तरीके से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालय में लगाने का अधिकारी पर लगाया आरोप

यूनियन ने गलत तरीके से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालय में लगाने का अधिकारी पर लगाया आरोप

by ND HINDUSTAN
0 comment


कर्मचारी आज गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज करवाएंगे : कुलवंत शर्मा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल की यूनियन कार्यालय बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र में पदाधिकारियों की एक आवश्यक मीटिंग राज्य अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी ने किया। राज्य अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यकारी अभियंता कुरुक्षेत्र हरियाणा सरकार द्वारा दी हुई सुविधाओं को लागू करने में आनाकानी कर रहे है। इसके कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए इनसे व इनके उप अधीक्षक से मिलते हैं तो यह तानाशाही रवैया अपनाते हैं। यह अधिकारी सरकार की हिदायतों को न मानकर अपनी मर्जी के फरमान लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ने अपने दफ्तर में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को लगा रखा है। जबकि उनकी न तो सैंक्शन है और अपनी सुविधा अनुसार गलत कार्य को करवाने के लिए रखा हुआ है। संगठन बार-बार रिटायर हुए कर्मचारियों को हटाने के लिए कह चुका है परंतु यह अधिकारी तानाशाही रवैया अपने हुए हैं। जिस कारण एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को आज तक भी वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों के स्टाफ क्वार्टरों के टेंडर लगाए जाते हैं लेकिन रिपेयर के पैसे कहां जाते हैं। इसका कोई अता-पता नहीं है। जलघरों की दशा दयनीय है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए 16 मई को सुबह 10:00 से 12:00 तक गेट मीटिंग की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी कार्यकारी अभियंता की होगी। बैठक में राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा, जिला प्रधान अशोक यादव, जिला सचिव राम रतन शर्मा, ब्रांच चेयरमैन राजेश सैनी, रिखीराम यादव, इंद्रपाल सिंह, गुरनाम कश्यप, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुखबीर रोहिल्ला, मुनीत बारना, राधेश्याम शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। साथ ही गेट मीटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?