Home Kurukshetra News दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में भूकंप पर मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन

दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में भूकंप पर मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट टीकम सिंह चौहान ने बताया कि 20 मार्च 2025 को दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट परिसर में भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया, जिसमें विभिन्न एजेंसियों के लगभग 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के कर्मियों, एचपीजीसीएल के कर्मचारी, सिविल डिफेंस, मेडिकल टीम, फायर टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) एवं स्थानीय प्रशासन  ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया की तैयारियों का मूल्यांकन करना था।
इस दौरान एक काल्पनिक भूकंप परिदृश्य के आधार पर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया। प्रतिभागियों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, प्राथमिक चिकित्सा देना और आग एवं अन्य जोखिमों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए। अधिकारियों ने ड्रिल को सफल बताया और कहा कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर कराए जाते रहेंगे ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?