Home haryana पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को पर्याप्त सम्मान व उनकी समस्याओं का करें शीघ्र समाधान

पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को पर्याप्त सम्मान व उनकी समस्याओं का करें शीघ्र समाधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी पार्थ गुप्ता ने सैनिक जन संवाद समिति की बैठक ली

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर ।उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के सभागार में सैनिक जन संवाद समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को पर्याप्त सम्मान व उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सैनिक जन संवाद समिति की बैठक का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मान मिले व उनकी समस्याओं को बेहतर ढंग से सुनते हुए समयबद्ध तरीके से उनका समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में हर महीने के तीसरे बुधवार को सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव आहलुवाला निवासी रणजीत सिंह ने शमशान घाट में पानी भरने की समस्या रखी जिस पर उपायुक्त  ने एसडीएम जगाधरी को निर्देश दिए कि तुरंत इसकी जांच करवा कर समस्या का समाधान करवाए। इसके अलावा सैनिकों ने प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक करवाने की समस्या रखी जिस पर उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लाल डोरे की रजिस्ट्री की समस्या भी रखी गई जिस पर उपायुक्त ने एसडीएम को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव कलावड़ में पंचायती जमीन पर खेल स्टेडियम बनवाने की मांग रखी व  जिला के भूतपूर्व सैनिकों ने यमुनानगर में शहीदी स्मारक बनवाने की मांग रखी जिस पर उपायुक्त ने खेल स्टेडियम व शहीदी स्मारक  बनवाने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने कहा की विकास खंड स्तर पर चयनित सभी विकास खंड प्रभारी स्वयं रूचि लेकर भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों का पूरा विवरण तैयार करे जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजना में पात्रता के अनुरूप उन्हें लाभवंतित करवाया जा सके। उन्होंने कहा की भूतपूर्व सैनिक स्वस्थ व इच्छाशक्ति से मजबूत होते है ऐसी स्थिति में वह शासन की नीतियों योजनाओं से स्वयं लाभान्वित तो होंगे ही साथ ही योजनाओं की उद्देश्य पूर्ति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा की भूतपूर्व सैनिकों का देश हित में अभूतपूर्व योगदान रहता है इसलिए उन्होंने समाज में सम्मान मिले और उनके अनुभव का लाभ भी प्राप्त किया जा सके। बैठक राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुई।
सैनिक जन संवाद समिति की बैठक में एसडीएम जगाधरी सोनू राम, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, यमुनानगर के कल्याण अधिकारी विंग कमांडर संजय कुमार राय, सूबेदार रणजीत सिंह, अधीक्षक खजाना कार्यालय ममता, पूर्व हॉनरी कैप्टन कदर नाथ, हॉनरी कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व सार्जेंट एमआर बंसल, सर्जेंट बलदेव बत्तरा तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारी एवं कर्मचारी नरेंद्र बक्शी के साथ जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?