Home haryana सरकार जल्द कराएगी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव : कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

सरकार जल्द कराएगी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव : कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसी एक बिरादरी के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के हैं भगवान परशुराम, ऐतिहासिक होगा जन्मोत्सव कार्यक्रम

30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को न्योता देने पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश, गंभीरता से निपटाएं समस्याएं

ब्राह्मण धर्मशाला में लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल। प्रदेश के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जयंती मनाए जाने की शुरुआत की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अब आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिशा में आगामी 30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा से रिकॉर्ड संख्या में 36 बिरादरी के लोग भाग लेंगे। उन्होंने जिले में लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा शुक्रवार को कैथल की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि भगवान परशुराम एक बिरादरी के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के हैं और हमें उनसे अन्याय के खिलाफ लड़ने की व अदम्य धैर्य, साहस, पराक्रम, त्याग एवं मातृ-पितृ भाव की भी सीख मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 मई को रोहतक के पहरावर में होने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री व नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव भी अब सरकार जल्द कराएगी, इसी कड़ी में संस्था में सरकार ने प्रशासक की नियुक्ति की है। गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व में दान में दी गई पंद्रह एकड़ से अधिक जमीन के कागजात पूरे करवाकर उसे सभा को सौंपा है। यह सभा 1904 में गठित की गई थी। जिससे आज पूरे प्रदेश में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि इस सभा का जल्द चुनाव हो और संस्था का काम ओर सुचारू रूप से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी में प्रशासक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के बाद सभा की सदस्यता खोली जाएगी। इसमें कैथल सहित पूरे प्रदेश के लोग अधिक से अधिक सदस्य बने।

इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विक्की शर्मा की अगुवाई में विभिन्न संस्थाओं के प्रधान व प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। जिसमें ब्राह्मण सभा चीका, ब्राह्मण सभा पूंडरी, ब्राह्मण सभा कलायत, पंजाबी सेवा सदन सहित कई समाजसेवी संस्थाएं शामिल रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी, पारदर्शी तरीके से तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले कांग्रेस के शासन में दलाल सिस्टम था, जिस पर भाजपा ने ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह से खुश है और केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिये कि गंभीरता के साथ समस्याएं निपटाएं। उन्होंने जिला ब्राह्मण सभा में लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नायब सरकार प्रदेश में कोई की कोर कसर नहीं रहने देगी और नायब सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा विकास के मामले में नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहें है। सरकार ने जनहित में अनेकों निर्णय लिए है, जिससे प्रत्येक वर्ग को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का जनाधार बिल्कुल खत्म हो चुका और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है, लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है और नायब सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर पाडला, बीरभान करोड़ा, राजकुमार शर्मा, राजू डोहर, राजकुमार एमई, सुरेश शर्मा, मनदीप बाबा लदाना, अभिजीत जोशी, प्रवेश शर्मा, हरि मिश्रा, मोहन लाल शर्मा पार्षद, जोगेंद्र शर्मा पाड़ला, जिला परिषद सदस्य कमलेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनीष शर्मा, चंद्रभान शास्त्री, नेत्रपाल शर्मा, शिव कुमार, तरसेम शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण शर्मा पिलनी, मा. मदन लाल, जयभगवान शर्मा प्रधान चीका, सरपंच जसमिंद्र, सुभाष शर्मा, सतबीर बाबा लदाना, अशोक भारती, अनिल गुलाटी सहित अनेकों संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

देश के सैनिकों व शहीदों को समर्पित होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम-डा. अरविंद शर्मा
: कहा-आज कोई देश की ओर आंख उठाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा

ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आगामी 30 मई को आयोजित किया जा रहा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सैनिकों के पराक्रम को समर्पित है। जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया, उसी के सम्मान में हमने सैनिकों व शहीदों को यह कार्यक्रम समर्पित है। भारत की सेनाओं से साबित कर दिया है कि आज यदि कोई देश की ओर आंख उठाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।  इसके लिए नारा भी दिया है कि सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में, 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में.. का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्तर पर जो भी जासूस पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में सभी को देशहित में एकजुटता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है। इसी कारण आज पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। महिलाएं सिंदूर यात्राएं निकाल रही हैं। यह तिरंगे में छिपी हुई देश की एकता है। उन्होंने कहा कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर कोई लड़ाई के लिए नहीं बल्कि आतंकवाद व आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाया गया ऑपरेशन है। जिसमें भारत की सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान को आतंकवाद पर करारा जवाब देते हुए छिपे हुए आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। नई जेल बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर जरूरत अनुसार फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में कैदियों के लिए योग एवं गीता का संदेश हर सप्ताह देने की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर कहा कि विपक्ष को देखना चाहिए कि आज पूरा देश तिरंगे के नीचे एकजुट है। बीबीएमबी से हरियाणा का पानी आने पर मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि यह पानी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरकार व प्रदेश भाजपा के प्रयासों से संभव हुआ है।

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने की सिसला धाम में पूजा अर्चना, विकास कार्यो के लिए दिए 11 लाख रुपये

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को गांव सिसला धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए भगवान श्याम कलयुग में हारे का सहारा हैं। सिसला धाम की पूरे प्रदेश में मान्यता है। यहां पूजा करने से सभी की मनोकामना पूरा होती है। उन्होंने एकादशी के अवसर पर एकत्रित श्रद्घालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने धाम में शेड बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे आगामी 30 मई को पराहवर में मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती में बढ़चढ़ कर भाग लें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?