Home Chandigarh हरियाणा को विकसित राज्य बनाने और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से काम रहे हैं सीएम नायब सैनी : सुरेंद्र पूनिया

हरियाणा को विकसित राज्य बनाने और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से काम रहे हैं सीएम नायब सैनी : सुरेंद्र पूनिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और सुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नागेंद्र शर्मा ने गुरुग्राम में संगठनात्मक मुद्दों पर की चर्चा

हर वर्ग का कल्याण करना भाजपा का लक्ष्य : नागेंद्र शर्मा

गुरुग्राम में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के नामों पर हुआ मंथन

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और सुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नागेंद्र शर्मा शनिवार को गुरुग्राम भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया। दोनों नेताओं ने जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ जिला में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, जिला प्रभारी संदीप जोशी, बल्लभगढ़ जिला प्रभारी कमल यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी और गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा भी उपस्थिति रही। सभी नेताओं की उपस्थिति में पार्षदों को बुलाकर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी के नामों को लेकर चर्चा की गई। लगभग दो घंटे तक सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के नामों पर मंथन हुआ।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बैठक में तिरंगा यात्रा, सिंदूर यात्रा, अटल जन्म शताब्दी वर्ष, अहिल्याबाई होलकर जन्म जयंती, एक देश-एक चुनाव, एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने एक-एक करके जिला में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में दी।  बैठक में उपस्थित सभी नेता जिला में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सफलता पर संतुष्ट नजर आए और जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी व उनकी टीम की प्रशंसा की। सुरेंद्र पूनिया और नागेंद्र शर्मा ने 25 मई को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ सुनने के निर्देश भी बैठक में दिए।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि देश और प्रदेश में ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ की सफलता को लेकर लोगों में उत्साह है। हरियाणा में जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत की जय-जय हो रही है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।
श्री पूनिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में नॉन-स्टॉप विकास के कार्य हो रहे हैं। तीन गुणा तेज गति से नायब सरकार हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।
सुशासन प्रकोष्ठ के संयोजक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि नायब सरकार समाज की सेवा कर रही है। हर वर्ग का उत्थान करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सुशासन स्थापित किया जिसका परिणाम है कि जनता ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाई। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और सभी जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं व हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?