Home haryana भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, देश के लिए बड़ी उपलब्धि : मनोहर लाल

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, देश के लिए बड़ी उपलब्धि : मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी का सशक्त मंच : मनोहर लाल

 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्ण कमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सभी साथियों के साथ सुना और प्रेरणा ली

एनडी हिन्दुस्तान

 करनाल।   केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सभी साथियों के साथ सुना। ऑपेरशन सिन्दूर से लेकर नवाचार, संस्कृति, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत तक, प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा ली। ‘मन की बात’ न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम है, बल्कि यह जनभागीदारी का भी सशक्त मंच भी है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने पुष्प गुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने इससे पूर्व भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली और संगठन की मजबूती तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत, तिरंगा यात्रा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर बार की तरह पीएम मोदी ने अद्भुत और प्रेरणास्पद वाकये सुनाए। एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत 10 साल पहले आठवी या नौंवी अर्थव्यवस्था मानी जाती थी, वो आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, अभी जापान को पीछे छोड़ा है, लेकिन 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है  और 2047 तक  दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर न सिर्फ भारत देश एक विकसित देश बने बल्कि हर प्रांत विकसित हो, आदर्श प्रांत के रूप में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश और फिर साथ में जिला और गांव इस प्रकार से आत्मनिर्भर बने। इस  उद्देश्य से एक-एक गांव तक पहुंचने और जनता को हर योजना का लाभ देने के लिए विकास के कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते केसों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक चिंता का विषय है जिस प्रकार से अभी तक हरियाणा में कोरोना के आठ नए केस सामने आए हैं, इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व केंद्र सरकार सतर्क है। इसकी रोकथाम के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए और इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं और इसके अलावा भी और कोई जो उपाय किए जाने होंगे वो किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन 11 मई को होना था लेकिन पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना और भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते यह समापन समारोह स्थगित कर दिया गया था। अब स्थितियां सामान्य होने पर इस सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन आज स्थानीय कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें कबड्डी व खो-खो की श्रेष्ठ टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने गांव सालवन में 29 मई को राज्य स्तरीय महाराणा जयंती के आयोजन पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि इससे युवा पीढ़ी को संत महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिले और इस दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष विचार प्रचार-प्रसार योजना के तहत सभी महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाई जा रही है।
इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, अशोक गुज्जर  सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?