एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने रेलवे रोड स्थित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया और उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने चुनौतीपूर्ण हालात मे देश की कमान संभाली थी। उस समय देश भाषा, धर्म, जाति, संप्रदाय तथा छोटी-छोटी रियासतों मे बंटा हुआ था। यहां तक की देश मे खाने के लिए अनाज भी नही था व अनाज भी दूसरे देशों से मंगवाना पड़ता था। जहां उन हालातों में बाबा साहब भीमराव अंबेड़कर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया वहीं नेहरू जी ने इन चुनौतियों को स्वीकार किया। उस समय लोग कहते थे कि देश का क्या होगा लेकिन नेहरू जी ने पीछे मुड़कर नही देखा। आज भारत विश्व की चौथी ताकत बना है। इसका श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है। उन्होने कहा कि नेहरू जी ने देश को एक सूत्र मे पिरोया, सार्वजनिक क्षेत्र मे बड़े-बड़े उद्योग स्थापित करवाए। भाखडा डैम नेहरू जी की ही देन है। उन्होने कहा कि नेहरू जी ने देश की आजादी के लिए अनेक बार जेल काटी। ऐसे महान पुरुष को वे शत्-शत् नमन करते हैं।
इस अवसर पर नगर पार्षद मनु जैन, पूर्व नगर पार्षद विवेक मैहता विक्की, जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रधान मेहर सिंह रामगढ, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, सुभाष मिर्जापुर, विशाल मौदगिल, सुनील सैनी, राजेश बंसल व अशोक भट्ट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्य लागों ने ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।