Home haryana सिख पंथ की चढ़दीकला ओर गुरूद्वारों की सेवा संभाल के लिए गणमान्य लोगों ने दिए सुझाव

सिख पंथ की चढ़दीकला ओर गुरूद्वारों की सेवा संभाल के लिए गणमान्य लोगों ने दिए सुझाव

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। नौंवी पातशाही शीशगंज गुरूद्वारे में सिख पंथ की चढ़दीकला ओर गुरूद्वारों की सेवा संभाल को लेकर गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसका नेतृत्व हरियाणा सिख गुरूद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के सदस्य प्रतिनिधि एवं सरपंच एसोसिएशन नीलोखेड़ी के प्रधान भूपेंद्र सिंह लाडी ने की। बैठक में नीलोखेड़ी, निगदू और इंद्री क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों से भी गणमान्य ओर बुद्धिजीवी लोगों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने सिख पंथ की मजबूती समेत कई मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। मंच संचालन कथावाचक प्रगट सिंह ने किया। गुरूद्वारे में हुई मीटिंग के दौरान पंजाबी भाषा, स्कूलों की दुर्दशा, शिक्षा ओर स्वास्थय व्यवस्था में बदलाव लाने ओर इन्हें ओर ज्यादा बेहतर बनाने को लेकर सुझाव मांगे गए। पूजम के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, खजान सिंह रमाना, गुरमुख सिंह गोरगड, कंवलजीत सिंह सिद्धपुर, अंग्रेज अंजनथली, मुख्तयार सिंह, गुरयाल कलरी, छबेग सिंह चोगवां, गुरबाज सिंह पटहेड़ा, ज्ञानी तखविंदर सिंह दरड़, हरमीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि लखविंदर, अशोक हांडा, सुखविंदर सिंह चट्ठा व बलबीर सिंह मारवाह ने सुझाव रखे। जिस पर मैनेजमैंट कमेटी के सदस्य प्रतिनिधि एवं सरपंच एसोसिएशन नीलोखेड़ी के प्रधान भूपेंद्र सिंह लाडी ने आश्वासन दिया कि इन सभी सुझावों को मैनेजमैंट कमेटी ओर प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाऐगा, ताकि इन पर कार्य करवाया जा सके। बैठक के दौरान जानकारी देते हुए प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी ने बताया कि पंजाबी भाषा को पूर्ण तौर पर लागू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की जाऐगी। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शताब्दी समागम को पूरी दुनिया मे धूमधाम से बड़े स्तर पर मनाया जाना चाहिए, जिसमे प्रदेश सरकार भी अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कदम उठाऐगी। समुदाय के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए लाडी ने कहा कि सिख कौम चढ़दीकला में रहे,  गुरुओं, सन्तो की कुर्बानियों को याद रखे, उनके दिखाए मार्ग पर चले, इसके लिए जागरूक करना भी बेहद जरूरी है। बैठक में गणमान्य लोगों ने सुझाव दिए कि तरावड़ी में जीटी रोड़ की एंट्री ओर सौंकड़ा पुलिया पर श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वार बनाया जाए। तरावड़ी में तखाना ओर अंजनथली रोड तक जोड़ा जाए, इस पर नया बाईपास बनाया जाए। भूपेंद्र सिंह लाडी ने सुझाव सुनते हुए कहा कि इन सभी मांगों के बारे में प्रदेश सरकार के मांग की जाऐगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?