Home Kurukshetra News सरकार की तरफ से संस्थाओं को नहीं आने दी जाएगी वित्तिय सहायता की कमी–सुभाष सुधा

सरकार की तरफ से संस्थाओं को नहीं आने दी जाएगी वित्तिय सहायता की कमी–सुभाष सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने संस्थाओं को वितरित किए 33 लाख रुपए की अनुदान राशि

मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी संस्थाओं को दे रहे है योगदान

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सामाजिक संस्थाओंं को वित्तिय सहायता राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस संस्थाओं को समय-समय पर सरकार की तरफि से सहयोग किया जा रहा है।
पूर्व राज्यमंंत्री सुभाष सुधा सोमवार को सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर आयोजित कार्यालय में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने खाटु श्याम परिवार को 8 लाख, सैन सभा को 5 लाख, जोगी समाज को 5 लाख, परशुराम कालेज को 5 लाख व धीमान सभा को 5 लाख रुपए व गुर्जर धर्मशाला को 5 लाख की राशि के चैक् वितरित किए।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि शहर की संस्थाओं ने हर विकट स्थितियों में सहयोग किया है। इन संस्थाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस शहर की प्रत्येक संस्था प्रशासन व सरकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे है और संस्थाओं को साथ लेकर विकास कार्य कर रहे है। इस विधान सभा में पिछले 11 सालों में कई हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए है और आगे भी विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?