Home Chandigarh हरियाणा सरकार की योजनाएं गरीबों और किसानों के लिए वरदान हैं- श्याम सिंह राणा

हरियाणा सरकार की योजनाएं गरीबों और किसानों के लिए वरदान हैं- श्याम सिंह राणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के गांवों संधाली, मॉडल टाऊन करहेड़ा, बहादुरपुर, पांसरा व कलानौर का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राणा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिल रहा है। महिलाओं को पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में हर महीने दी जाती है। एमएसपी को हर साल बढ़ाया जाता है।

 उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से हरियाणा सरकार का उद्देश्य हर गांव में स्टेडियम बनवाना और खेल-कूद का सामान पहुंचाना है और खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हर जिला में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लोगों को नौकरियां मिली हैं और नौकरियों में पारदर्शिता बढ़ी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?