Home haryana हरियाणा में खिलाडिय़ों को दी जा रही आधुनिक खेल सुविधाएं :- सांसद रामचंद्र जांगड़ा

हरियाणा में खिलाडिय़ों को दी जा रही आधुनिक खेल सुविधाएं :- सांसद रामचंद्र जांगड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

खेल महाकुंभ के आयोजन से हरियाणा को मिलेगी एक नई पहचान

खेलों में हरियाणा प्रदेश बन चुका देश का सिरमौर

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव स्तर पर खोली गई खेल नर्सरियां

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है ताकि खिलाडिय़ों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सके। जांगड़ा आज राजीव गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हरियाणा को खेलों की दुनिया में एक नई पहचान दिलाएगा।  
रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने गांव स्तर पर खेल नर्सरियां खोलकर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुविधा देकर खेल की प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। वहीं हरियाणा सरकार मिशन ओलंपिक विजय भव: के माध्यम से खिलाडिय़ों को तराशने का काम कर रही है ताकि 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं। ओलंपिक 2036 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स साइंस और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधाएं दी जा रही हैं।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि आज खेलों में हरियाणा देश का सिरमौर बन चुका है। भारत की आबादी का लगभग 2 प्रतिशत वाला हरियाणा के खिलाडिय़ों का 60 प्रतिशत से ज्यादा मैडल पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरी दुनिया में खेलों के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 बोक्सिंग, फुटबाल व नेटबाल (पुरूष व महिला) का आयोजन रोहतक में करवाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों के 887 लडक़े तथा 834 लड़कियां कुल 1721 खिलाड़ी भाग ले रहे है। सभी खिलाडिय़ों ने मुख्य अतिथि के सम्मुख मार्च पास्ट किया तथा सलामी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नरेन्द्र कुमार व बोक्सिंग के अर्जुन अवाडऱ्ी अखिल कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। रोहतक मण्डल की खेल उपनिदेशक श्रीमती सुनीता खत्री ने आयें हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के पश्चात् बोक्सिंग (पुरूष व महिला) व फुटबाल (पुरूष) खेल का राजीव गांधी खेल परिसर में नेटबाल खेल का आयोजन सर छोटूराम स्टेडियम, रोहतक तथा तथा फुटबाल (महिला) खेल का आयोजन पंडित नेकीराम कॉलेज, रोहतक में आयोजित किए जा रहे है। आज के खेलों के परिणाम निम्न प्रकार है:-
फुटबॉल (पुरुष) :- अम्बाला ने पलवल को 1-0 से हराया, सिरसा ने पंचकूला को 4-3 हराया, पानीपत ने महेन्द्रगढ को 5-4 से हराया, झज्जर ने चरखी दादरी को 1-0 से हराया।
फुटबाल (महिला) :- फरीदाबाद ने मेवात को 3-0 से हराया, चरखी दादरी ने फतेहाबाद को 1-0 से हराया, सोनीपत ने महेन्द्रगढ को 3-0 से हराया, यमुनानगर ने पंचकूला को 3-0 से हराया।
नेटबाल (पुरूष):- सोनीपत ने कुरूक्षेत्र को हराया, झज्जर ने चरखी दादरी को हराया, भिवानी ने जीन्द को हराया, अम्बाला ने फरीदाबाद को हराया।
नेटबाल (महिला):- रेवाड़ी ने कैथल को हराया, झज्जर ने गुरूग्राम को हराया, रोहतक ने महेन्द्रगढ को हराया, करनाल ने अम्बाला को हराया, जीन्द ने कुरूक्षेत्र को हराया।
बोक्सिंग (पुरूष):- 50 कि.ग्रा. – तरूण अम्बाला ने वैभव हिसार को हराया, सन्दीप कुरूक्षेत्र ने मानशू सोनीपत को हराया, पार्थ रेवाड़ी ने प्रियांशु यमुनानगर को हराया।
55 कि.ग्रा. – दीपक कैथल ने अक्षय हिसार को हराया, रिशू पंचकूला ने भीम महेन्द्रगढ को हराया, नितिन रेवाड़ी ने निखिल कुरूक्षेत्र को हराया, लक्षय जीन्द ने शुभम झज्जर को हराया।
60 कि.ग्रा. – साहिल कुरूक्षेत्र ने पंकज महेन्द्रगढ को हराया, अब्दुल अम्बाला ने प्रवीन पानीपत को हराया लखबीर पंचकूला ने जशनदीप जीन्द को हराया, चिरंजिव रोहतक ने मयंक फरीदाबाद को हराया।
65 कि.ग्रा. – रितिक भिवानी ने विशाल रेवाड़ी को हराया, रमेश राई ने कनव अम्बाला को हराया, अनिरूद्ध रोहतक ने मयंक सिरसा को हराया।
70 कि.ग्रा. – प्रिंस पलवल ने रिजवान मेवात को हराया, जमेश सिरसा ने प्रियांशु करनाल को हराया, अमन रोहतक ने रोहित रेवाड़ी को हराया।
बोक्सिंग (महिला):- 45-48 कि.ग्रा.-सिमरन कैथल ने मनीषा फतेहाबाद को हराया, दिव्या रेवाड़ी ने रिंकू गुरूग्राम को हराया, अंजली पंचकूला ने अंजली सोनीपत को हराया, सोनिका हिसार ने अंशुल झज्जर को हराया
48-51 कि.ग्रा.-तनिषा पानीपत ने ज्योति फतेहाबाद को हराया, पूनम सिरसा ने तान्या यमुनानगर को हराया, शालू हिसार ने अंकिता झज्जर को हराया।
51-54 कि.ग्रा.-आरजू सोनीपत ने भूमिका झज्जर को हराया, रूसिका रेवाड़ी ने निकिता जीन्द को हराया, मानसी यमुनानगर ने आरती सिरसा को हराया।
54-57 कि.ग्रा.-मोनिका भिवानी ने जन्नत सिरसा को हराया, हर्षी रोहतक ने ज्योति पानीपत को हराया।
60-65 कि.ग्रा.-ज्योति पलवल ने कमलेश झज्जर को हराया, आंचल राई ने तान्या कैथल को हराया, अंजली रोहतक ने देवांगी यमुनानगर को हराया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?