Home Kurukshetra News जिला स्तरीय वालीबाल टीम के लिये ट्रायल 31 को

जिला स्तरीय वालीबाल टीम के लिये ट्रायल 31 को

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,28 जनवरी। वालीबाल एसोसिएशन हरियाणा की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली सब जुनियर वालीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय लड़के एवं लड़कियां वालीबाल टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन जिला एसोसिएशन की ओर से गांव अभिमन्युपुर (अमीन) स्थित आर्य स्पोर्टस अकादमी में किया जाएगा। बहृस्पतिवार को वालीबाल एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मपाल चैधरी (डीपी) व जिला महासचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राज सिंह खेड़ी ने बताया कि वालीबाॅल एसोसिएशन हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गांव किरडान जिला फतेहाबाद में 13-14 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। धर्मपाल चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रविवार 31 जनवरी 2021 को गांव अमीन स्थित आर्य स्पोर्टस वालीबाल अकादमी में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल का आयोजन रविवार को सायं चार बजे प्रारंभ किया जाएगा। सभी खिलाड़ी अपने जरूरी प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। ट्रायल में एक जनवरी 2005 के बाद की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 

You Might Also Like

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?